Home Featured उत्कृष्ट लोक प्रशासन का पुरस्कार मिलने पर डीएम ने दरभंगा और बिहार के लोगों को दी बधाई।
Featured - मुख्य - April 22, 2022

उत्कृष्ट लोक प्रशासन का पुरस्कार मिलने पर डीएम ने दरभंगा और बिहार के लोगों को दी बधाई।

दरभंगा: भारत सरकार के लोक प्रशासन एवं लोक शिकायत विभाग के द्वारा नई दिल्ली अवस्थित विज्ञान भवन में 15 वें सिविल सेवा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मखाना कृषकों को निरंतर प्रशिक्षित कर मखाना के उद्यमियों को प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, और मार्केटिंग में लगातार प्रशासनिक सहयोग प्रदान कर मखाना उत्पाद को जिले के समग्र विकास का आधार बनाने में अभूतपूर्व योगदान के लिए उत्कृष्ट जिला प्रशासन का पुरस्कार भारत के प्रधानमंत्री के हाथों से प्राप्त करने के उपरांत दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन ने दरभंगा एवं बिहार के लोगों को हार्दिक बधाई देते हुए तथा बिहार के वरिष्ठ पदाधिकारियों को उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया।

जिलाधिकारी ने आभार प्रकट करते हुए ट्वीट करते हुए लिखा है कि “मखाना को एक अनूठा उत्पाद बनाने के लिए मैं दरभंगा और बिहार के लोगों को बधाई देना चाहता हूं, जिसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मान्यता मिल रही है। मिथिला मखाना उत्पादकों/किसानों, कुशल श्रम संसाधनों, उत्पादकों,

Advertisement

कृषक उत्पाद संगठनों/ कृषक उत्पाद कंपनियों/स्वयं सहायता समूहों/उत्पादक समूहों, विक्रेताओं, सहयोगी अधिकारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने एक जिले एक उत्पाद के माध्यम से समग्र विकास में कड़ी मेहनत की और अपना योगदान दिया।

बिहार सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को उनके मार्गदर्शन और निरंतर समर्थन के लिए विशेष धन्यवाद।”

Share