Home Featured माले के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने शहीदों के अधूरे सपने को साकार करने का लिया संकल्प।
Featured - मुख्य - April 22, 2022

माले के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने शहीदों के अधूरे सपने को साकार करने का लिया संकल्प।

दरभंगा: भाकपा-माले का 53वाँ स्थापना दिवस जाले प्रखंड के मस्सा पंचायत में भाकपा माले प्रखंड कमिटी सदस्य वीरेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर मो0 कलाम द्वारा झंडोत्तोलन करने के पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी व शहीदों के अधूरे सपने को साकार करने का संकल्प लिया।

मौके पर उपस्थित भाकपा माले के जिला कमिटी सदस्य देवेन्द्र कुमार ने कहा कि पिछले पचास सालों में भाकपा-माले का क्रांतिकारी संकल्प और भी दृढ़ हुआ है। संघर्षों और पहलकदमियों का दायरा पार्टी और जन-संगठनों के नेतृत्व में बढ़ा है। आजादी व लोकतंत्र के लिए अपना सब कुछ न्योछावर

Advertisement

कर देने वाले शहीदों के सपनों का भारत बनाने का संघर्ष तेज हुआ है। संघर्षों के रोजमर्रा के स्वरूप और नारे दिन-ब-दिन उन्नत होते गए हैं और आज पार्टी बिहार और झारखंड की विधानसभाओं में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि नक्सलबाड़ी के किसान संघर्षों की धधक से पैदा हुई। भाकपा-माले ने जन्म से ही क्रांतिकारी संघर्षों का गौरवपूर्ण रास्ता चुना।

मौके पर प्रखंड कमिटी सदस्य राजु यादव, सीताराम दास, नागेंद्र पासवान, मिट्ठू कामत, रामविलास पासवान, शुशील यादव, जानकी देवी, सुमन पासवान, आनंद कमती अन्य लोग शामिल हुए और केंद्रीय आवाहन का पाठ किया गया ।

Share