Home Featured लूट के प्रयास की सूचना पर हरकत में आयी पुलिस, मामला निकला आपस में विवाद होने पर हुए मारपीट का।
Featured - मुख्य - April 23, 2022

लूट के प्रयास की सूचना पर हरकत में आयी पुलिस, मामला निकला आपस में विवाद होने पर हुए मारपीट का।

दरभंगा: शहर में एकबार फिर उस समय सनसनी मच गयी जब एटीएम से पैसे निकासी कर निकलने वाले दो युवकों के साथ मारपीट कर पैसे लूटने के प्रयास का मामला सामने आया। पर जब पूरी सच्चाई सामने आयी तो मामला आपस में हुए विवाद के कारण मारपीट का निकला, जिसे दोनों पक्षों ने स्वीकार भी लिया।

दरअसल, शनिवार को शहर के विश्वविद्यालय थाना पर तीन युवक बदहवास से पहुंचे और बताया कि उनके साथ मारपीट कर पैसे लूटने का प्रयास 10 – 11 युवकों द्वारा किया गया है। गश्ती पुलिस के साथ दूसरे पक्ष के दो युवक भी थाने पर लाये गए थे।

पर जब दोनों पक्षो से पूछताछ की गयी तो मामला आपस मे विवाद होने पर मारपीट का निकला। दरअसल, दिल्ली मोड़ के निकट अवस्थित कैनरा बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के दौरान छतवन निवासी दानिश एवं उसके साथ आये दो अन्य युवकों का कुछ स्थानीय युवकों से विवाद हो गया। विवाद का कारण दानिश एवं उसके एक साथी द्वारा अधिक देर तक एटीएम

Advertisement

में खड़ा रहना बताया जाता है। एटीएम ट्रांजेक्शन में देरी होने पर पीछे खड़े युवकों ने दानिश को जल्दी निकलने को कहा। इस पर दानिश ने उन्हें इंतजार करने को कहा। बात में तल्खी आने पर विवाद बढ़ा और स्थानीय दोनों युवकों की मारपीट दानिश एवं उनके दो साथियों के साथ हो गयी। संख्या बल में कमजोर पड़ने पर स्थानीय युवकों ने अपने और आठ दस साथियों को फोन करके बुला लिया। फिर सबने मिलकर दानिश एवं उसके साथियों की धुनाई कर दी।

धुनाई के बाद दानिश एवं उनके साथी दौड़ते हुए दिल्ली मोड़ के निकट खड़े गश्ती दल के पास गए और उन्हें खुद के साथ मारपीट एवं लूट के प्रयास होने का मामला बताया। पुलिस तुरंत हरकत

Advertisement

में आयी और आरोपी पक्ष के दोनों युवकों को भी लेकर थाना पहुंची।

थाना पहुंचने पर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा द्वारा जब दोनों पक्षों से पूछताछ की गयी तो पूरा मामला सामने आया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों में से कोई भी पक्ष आवेदन देने को तैयार नहीं हुए और आपस मे ही समझौता कर लिया।

Share