
सिंहवाड़ा के नवनियुक्त थानाध्य्क्ष मनीष कुमार ने किया पदभार ग्रहण।
दरभंगा: शनिवार को सिंहवाड़ा थाना के नए थानाध्य्क्ष मनीष कुमार ने कमान संभाल लिया। निवर्तमान थाना अध्य्क्ष अमित कुमार ने उन्हें प्रभार सौंपा।
मौके पर थानाध्य्क्ष मनीष कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अपराधिक घटना पर नकेल कसना, शराब माफियाओं पर लगातार करवाई व क्षेत्र में शांति वव्यस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता

होगी। साथ ही आमलोगों को फरियाद करने में कोई परेशानी न हो, इसका विषेस खयाल रखा जाएगा।
बताते चलें कि थानाध्यक्षों के तबादले के बाद सिंहवाड़ा के निवर्तमान थानाध्यक्ष अमित कुमार का तबादला कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष के रूप में हो चुका है। वहीं मनीष कुमार इससे पूर्व मब्बी ओपी अध्यक्ष के पद पर पदस्थापित थे।

