Home Featured जिले के कई प्रखंडों में लगेगा निशुल्क चिकित्सा शिविर, सैकड़ों स्वास्थ्य कर्मी देंगे अपनी सहभागिता।
Featured - मुख्य - April 23, 2022

जिले के कई प्रखंडों में लगेगा निशुल्क चिकित्सा शिविर, सैकड़ों स्वास्थ्य कर्मी देंगे अपनी सहभागिता।

दरभंगा: नेशनल मेडिकल ऑर्गनाइजेशन की दरभंगा शाखा की ओर से शनिवार को आईएमए हॉल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें कहा गया कि ‘स्वामी विवेकानंद स्वास्थ्य सेवा यात्रा’ के तहत पूरे बिहार में लगभग 500 स्थानों पर रविवार 24 अप्रैल को चिकित्सा शिविर सह स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

इसी कड़ी में दरभंगा जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी चिन्हित स्थानों पर सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक मुफ्त चिकित्सा शिविर सह स्वास्थ्य जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों के परामर्श के साथ ही मुफ्त दवा वितरण, मुफ्त जांच आदि की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस कैम्प में जिले

Advertisement

के वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ साथ सैकड़ो कनिष्ठ चिकित्सक, मेडिकल के छात्र छात्राएं, स्वास्थ्यकर्मी तथा सेवा भारती के कार्यकर्ता अपनी सहभागिता देंगे।

आईएमए के जिला सचिव डॉ. आमोद कुमार झा ने कहा कि बघला, तारालही, जखरा, बेंता, गिदरगंज, हवासा, बसहा, देकुली, बहेड़ी, पाराडीह, बाबू रामपुर, नयागांव, बिरौली, लधारी, गौसाघाट, सारामोहनपुर, कोटा, बिरदीपुर, भिरौली, राढ़ी, डोगरा, जोगियारा, मस्सा, अहियारी, सुपौल वन और टू में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा।

प्रेस वार्ता को प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार झा, अध्यक्ष डॉ. शीला साहु, एनएमओ के वरिष्ठ सदस्य व आईएमए दरभंगा के जिला सचिव डॉ. आमोद कुमार झा एवं डॉ. देवंत ने संबोधित किया।

Share