Home Featured व्यवहार न्यायालय में कोविड से बचाव हेतु लगाया गया प्रिकॉशनरी डोज का टीका।
Featured - मुख्य - April 23, 2022

व्यवहार न्यायालय में कोविड से बचाव हेतु लगाया गया प्रिकॉशनरी डोज का टीका।

दरभंगा: शनिवार को 18 वर्ष से उपर के वकीलों एवं न्यायालय कर्मचारियों एवं अधिवक्ता लिपिकों ने व्यवहार न्यायालय में स्वविवेक से कोविड 19 से बचाव हेतु कोविशील्ड का प्रिकॉशनरी डोज का टीका लगवाया । टीकाकरण के लिए 300 लोगों को वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन दोपहर 1 बजे तक 140 लोगों का टीकाकरण किया गया।

वैक्सीनेशन के दौरान टीका समाप्त हो जाने पर कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई, लेकिन वहां प्रतिनियुक्त चिकित्सक ने शेष बचे लोगों को तुरंत टीका मंगवाकर टीका लगवाया।

चिकित्सक डॉ प्रभाष कुमार की मौजूदगी में रिंकी कुमारी, शालीग्राम झा आदि ने टीकाकरण कार्य संपन्न किया। वहीं बार

Advertisement

एसोसिएशन के महासचिव कृष्णकुमार मिश्रा ने सर्वप्रथम टीका लगवाकर वकीलों और न्यायालय कर्मचारियों को टीकाकरण करवाने के लिए उत्प्रेरित किया। चिकित्सक ने बताया कि सोमवार को भी शेष बचे इच्छुक लोगों को टीका लगाया जाएगा।

Share