Home Featured धूमधाम से मनाया गया वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव, कुलपति भी हुए शामिल।
Featured - मुख्य - April 23, 2022

धूमधाम से मनाया गया वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव, कुलपति भी हुए शामिल।

दरभंगा: महान स्वतंत्रता सेनानी व राष्ट्रभक्त बाबू वीर कुंवर सिंह का विजयोत्सव शनिवार को केएस कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लनामि विवि के कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने बाबू वीर कुंवर सिंह की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि 1857 के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह जैसे महापुरुष शताब्दियों के बाद भूतल पर आते हैं और मानवता और समानता की ज्योति जलाकर विश्व को आलोकित कर देते हैं। वीर कुंवर सिंह देश के स्वाभिमान के प्रतीक हैं।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित कुलसचिव प्रो. मुश्ताक अहमद ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह समरस समाज के सच्चे पक्षधर थे। यही कारण है कि आज समाज की अंतिम पंक्ति के लोग कुंवर सिंह की गाथा के गीत गाकर उनके इतिहास को

Advertisement

तरोताजा करते रहते हैं। प्रमुख वक्ता लनामि विवि के हिंदी के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. प्रभाकर पाठक ने कुंवर सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व्यापक प्रकाश डाला।

केएस कॉलेज के प्रधानाध्यापक प्रो. अशोक कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। एनएसएस की केएस कॉलेज इकाई के पूर्व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह व छात्र नेता शंकर कुमार सिंह ने बुके व पुष्पगुच्छ देकर कुलपति व कुलसचिव का स्वागत किया। एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार सिन्हा, आइक्यूएसी के कोऑर्डिनेटर राकेश रंजन सिन्हा, बर्सर

Advertisement

अभिन्न श्रीवास्तव आदि ने भी अतिथियों का अभिनंदन किया। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. बिंदु चौहान व प्राध्यापक डॉ. रश्मि शर्मा के सहयोग से आजादी के अमृत महोत्सव पर सेनानी पत्रिका का विमोचन कुलपति व कुलसचिव ने किया।

कार्यक्रम का संचालन भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि शिखा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनुराधा प्रसाद ने किया।

Share