
स्थायीकरण एवं वेतनमान की मांग को लेकर आरपार की लड़ाई के मूड में संविदाकर्मी, एक मई को पटना में महापंचायत।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: स्थायीकरण और वेतनमान की मांग को लेकर संविदा कर्मी अब आरपार की लड़ाई के मूड में दिख रहे हैं। इसके लिए पूरे प्रदेश में संगठनात्मक रूप से तैयारी शुरू हो चुकी है। आगामी एक मई को पटना में आयोजित होने वाले महापंचायत को लेकर बिहार राज्य संविदा कर्मी महासंघ की बैठक प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित हो रही है।
इसी कड़ी में रविवार को बिहार राज्य संविदा कर्मी महासंघ की दरभंगा इकाई की बैठक लहेरियासराय अवस्थित पोलो मैदान में हुई। महासंघ के प्रमंडलीय प्रमुख आलोक रंजन एवं जिला

कार्यकारी प्रमुख अजय कुमार अनल की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन सोहन झा ने किया।
भारी संख्या में जुटे विभिन्न विभागों के संविदाकर्मियों ने इस दौरान जुलूस निकालकर प्रदर्शन भी किया। यह जुलूस लहेरियासराय पोलो मैदान से निकलकर लोहिया चौक से लहेरियासराय टॉवर एवं समाहरणालय रोड होते हुए पुनः पोलो मैदान पहुंचा जहां जुलूस सभा मे तब्दील हो गयी।
प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग उनकी सेवा का स्थायीकरण एवं वेतनमान निर्धारण था। वक्ताओं ने कहा कि बिहार के सभी

संविदा, आउटसोर्सिंग एवं अवर्गीकृत कर्मियों का स्थायीकरण और वेतनमान निर्धारण बिहार सरकार को करना ही होगा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आज की बैठक तो बस झांकी है। असली लड़ाई अभी बांकी है। आज की बैठक में सभी कर्मियों से आह्वान किया गया है कि आगामी 1 मई को पटना में आयोजित प्रदेश स्तरीय महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपने अधिकार के लड़ाई की आवाज को बुलंद करें।
मौके पर शिक्षा सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमर राम, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, कार्यपालक सहायक के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, आवास पर्यवेक्षक के जिलाध्यक्ष पवन पुष्पम, महिला पर्यवेक्षिका की जिलाध्यक्ष रिंकू कुमारी, प्रखण्ड समन्वयक के जिलाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष, ग्राम कचहरी सचिव के जिलाध्यक्ष जय नारायण साहनी, विकास मित्र के जिलाध्यक्ष किशन कुमार,

आवास सहायक उदय शंकर चौरसिया, आशीष सिंह आदि ने भी सभा को संबोधित किया तथा अपने अधिकार की लड़ाई केलिए एक मई को पटना के महापंचायत में हजारों हजार की संख्या में जुटने का आह्वान किया।
इनके अतिरिक्त प्रमुख रूप से उपस्थित सदस्यों में महिला पर्यवेक्षिका सोनी कुमारी, पुतुल रानी, विनीता भारती, नीतू कुमारी, विकास मित्र कौशल कुमार, सोहन माझी, राम बहादुर राम, रोजगार सेवक धीरेंद्र कुमार दत्त, इंदु प्रकाश झा, अंजनी कुमार, आवास सहायक राकेश कुमार, अनीश कुमार, मोहम्मद जफर, अजय कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रदीप झा, मनीष कुमार, राम बाबू दास, मनोज शर्मा, शिव कुमार चौधरी, शैलेश कुमार, दिलीप कुमार साफी, आवास पर्यवेक्षक मोहम्मद नेमतुल्ला, बच्चन कुमार, कार्यपालक सहायक सौरभ राज, मनसीज कुमार, निशांत कुमार, पारस गोस्वामी, कुमार पासवान, प्रखंड समन्वयक त्रिलोक नाथ झा, मोहम्मद नैयर कादरी, शिक्षा सेवक हरिंद्र महतो के साथ ही अन्य कई विभागों के संविदा कर्मी शामिल थे।

