Home Featured बीएड व शिक्षा शास्त्री में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 23 जून को, 17 मई तक आवेदन की अंतिम तिथि।
Featured - मुख्य - April 24, 2022

बीएड व शिक्षा शास्त्री में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 23 जून को, 17 मई तक आवेदन की अंतिम तिथि।

दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा संचालित सीईटी-बीएड व शिक्षा शास्त्री 2022 में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 25 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा 23 जून को संभावित है।

मालूम हो कि कुलपति प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह इससे पहले दो वर्षीय सीईटी-बीएड और शिक्षा शास्त्री 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट का उद्घाटन कर लाइव कर चुके हैं। इस अवसर पर कुलपति ने कहा था कि अभ्यर्थियों को किसी भी

Advertisement

प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट को काफी सुलभ बनाया गया है। अभ्यर्थी अपने मोबाइल से भी आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। कुलपति ने कहा कि यह तीसरी बार है कि आवेदन शुल्क में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने कोई वृद्धि नहीं की है।

सीईटी-बीएड 2022 के राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता ने कहा कि अभ्यर्थी 25 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्रत्त्ी 2022 की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर

Advertisement

सकेंगे। आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 17 मई है। विलंब शुल्क के साथ 21 मई तक आवेदन कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि सामान्य श्रेणी के लिए एक हजार रुपए, ईडब्ल्यूएस, महिला, बीसी व ईबीसी के लिए 750 रुपये और एससी एवं एसटी के लिए 500 रुपये का शुल्क लगेगा। एडमिट कार्ड नौ जून से डाउनलोड किया जा सकेगा। परीक्षा की संभावित तिथि 23 जून है।

बता दें कि राज्यभर के 14 विश्वविद्यालयों के लगभग 342 कॉलेजों में कुल 37350 सीटों पर दो वर्षीय बीएड व शिक्षा शास्त्री में नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इन विश्वविद्यालयों में पटना विश्वविद्यालय, पटना, बीएनएमयू, मधेपुरा, एलएनएमयू, दरभंगा, एमएमएच विवि, पटना, मुंगेर विवि, मुंगेर, पाटलिपुत्र विवि, पटना, पूर्णिया विवि, पूर्णिया, टीएमबी विवि, भागलपुर, वीकेएसयू, आरा, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर,

Advertisement

आर्यभट्ट विवि, पटना, जेपी विश्वविद्यालय, छपरा, केएसडीएसयू, दरभंगा और मगध विश्वविद्यालय, गया हैं। परीक्षा के सफल संचालन के लिए सीईटी-बीएड-2022 की कोर कमेटी का गठन कुलपति ने पहले ही कर दिया है जो लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रही है।

Share