
नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन द्वारा 26 स्थानों पर मेडिकल कैंप का किया गया आयोजन।
दरभंगा: नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन की दरभंगा इकाई ओर से रविवार को जिले के विभिन्न प्रखंडो में 26 स्थानों पर मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर व जूनियर डॉक्टरों ने मरीजों के विभिन्न बीमारियों का इलाज किया। नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन की ओर से लगाए गए, इस शिविर में करीब 5 हजार लोगों को नि:शुल्क सलाह व दवाइयां दी गई। इस शिविर में लोगों का ब्लड प्रेशर, शुगर जांच की भी सुविधा दी गई थी। सभी मरीजों का इलाज एनएमओ की अध्यक्षा डॉ. शीला कुमारी की निगरानी में हुई।
इसमें बिहार प्रांत के उपाध्यक्ष डॉ. आरके झा, डॉ. आमोद कुमार

झा सहित डॉ. भरत कुमार, डॉ. मनीष मिश्रा, डॉ. मनीष झा, डॉ. विशाल दीप, डॉ. वेद प्रकाश समेत करीब 75 चिकित्सक व लगभ 100 जूनियर डॉक्टरों ने हिस्सा लिया।

