Home Featured आग लगने से दर्जन भर आवासीय घर जलकर राख, कई मवेशी भी जले।
Featured - मुख्य - April 24, 2022

आग लगने से दर्जन भर आवासीय घर जलकर राख, कई मवेशी भी जले।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: रविवार को बहेड़ी प्रखंड के हथौड़ी दक्षिणी पंचायत के धोबोपुर बंसारा गांव में बड़ा हादसा हो गया। गांव में आग लगने से करीब दर्जन भर घर जल गए एवं कई मवेशियों की मौत भी जलने से हो गयी।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार धोबोपुर बंसारा में रविवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में करीब 12 आवासीय घर एवं कई मवेशी आदि के जलने से लाखों रुपये की क्षति हो गयी। अग्निशमन विभाग के दो बड़ी एवं दो छोटी गाड़ी सहित आसपास के गांव के लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।

मौके पर बीडीओ गंगा सागर सिंह ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कई दिशा निर्देश

Advertisement

दिए। सीओ अवधेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर तत्काल ही अग्नि पीड़ित परिवारों को पॉलीथिन शीट प्रदान किया।

मौके पर पहुंचे राजस्व अधिकारी सम्मी कुमार व राजस्व कर्मचारी जटाशंकर झा क्षति का आकलन करने में जुटे थे।

Share