Home Featured बीएड सत्र 20-22 का रिजल्ट ससमय घोषित करवाने के लिए विश्वविद्यालय में छात्रों ने किया प्रदर्शन।
Featured - मुख्य - April 25, 2022

बीएड सत्र 20-22 का रिजल्ट ससमय घोषित करवाने के लिए विश्वविद्यालय में छात्रों ने किया प्रदर्शन।

दरभंगा: मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा बीएड सत्र 20-22 का रिजल्ट समय पर घोषित करने को लेकर छात्रों ने विश्वविद्यालय में नारेबाजी एवं प्रदर्शन किया। तत्पश्चात परीक्षा नियंत्रक आनंद मोहन मिश्रा से सोमवार को छात्रों ने एमएसयू के नेतृत्व में मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा है।

इस सम्बंध में मिथिला स्टूडेंट यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह छात्र नेता अमन सक्सेना ने कहा पिछले कई दिनों से छात्र अपने रिजल्ट को लेकर परेशान थे अप्रैल समाप्त होने वाला हैं। लेकिन अब तक दूसरे साल का परीक्षा फॉर्म भरने तक का तिथि घोषित नहीं किया गया है, जिससे छात्रों को डर सता रहा हैं कि कही वो अपने नौकरी से वंचित ना रह जाए। इसी को देखते हुए अलग अलग कॉलेज से लगभग 25-30 के संख्या में छात्र विश्वविद्यालय पहुंचे जिसके बाद छात्र नारेबाजी करते हुए परीक्षा विभाग में घुस गए गेट पर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने आनन फ़ानन में मैन गेट तो बंद कर दिया। लेकिन तब तक छात्र नेता अमन सक्सेना व जय प्रकाश झा विभाग के अंदर घुस गए थे, जिसके बाद परीक्षा नियंत्रक आनंद मोहन मिश्रा छात्रों से वार्ता करने के लिए मुख्य गेट पर पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया और कहा जुलाई तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

Advertisement

इसके वाबजूद सभी छात्र 20 जुलाई तक बीएड सत्र 20-22 का रिजल्ट घोषित करने की मांग पर डटे थे, जिसके बाद बीएड के डीन को कार्यालय बुलाया गया। उनके द्वारा कहा गया हैं 10 से 15 मई तक फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी जाएगी।

अमन सक्सेना ने कहा कि पहले इसे फॉर्म की तिथि 20 से 25 मई तक बोला जा रहा था और परीक्षा का समय जून बोला जा रहा था और अब रिजल्ट जुलाई के तक देने की बात कही गयी। इसके बाद छात्रों ने 20 जुलाई तक रिजल्ट घोषित करने पर अडिग हो गए। आंदोलन को देखते हुए छात्रों की मांग पूरा करने का आश्वासन मिला।

इस मौके पर एमएसयू के विश्वविद्यालय प्रभारी जय प्रकाश झा ने कहा आज ज्ञापन के माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन को सचेत करने आए हैं कि समय रहते छात्रों का रिजल्ट घोषित कर दिया जाए। अगर ऐसा नहीं होता हैं तो विभिन्न माध्यम से हमलोग आंदोलन कर विश्वविद्यालय को समय पर रिजल्ट घोषित करने को लेकर मजबूर करने का काम करेंगे। फिलहाल हमलोग समय पर रिजल्ट घोषित करने का अपील कर रहे हैं और आज ज्ञापन और नारेबाजी कर इस बात का संकेत विश्वविद्यालय को दे रहे हैं। अगर 20 जुलाई तक रिजल्ट घोषित नहीं होता हैं तो हमलोग पुरजोर तरीके से इसका विरोध करेंगे, जिसके लिए आंदोलन का तैयारी शुरू कर दिया गया है।

मौके पर एमपी यादव, आज़ाद कुमार, अभिषेक ठाकुर, अरविन्द झा, सरोज कुमार, चन्दन कुमार, अमित कुमार राय, मिथुन चौधरी, प्रभात साहू, गोपाल कुमार, राजकिशोर कुमार, ईश्वर प्रकाश, बाबुल कुमार सिंह, पांडव कुमार, रोशन कुमार, प्रदीप कुमार यादव आदि समेत कई बीएड के छात्र उपस्थित थे।

Share