Home Featured आगामी लोक अदालत को लेकर एडीजे ने की बीमा कम्पनी एवं उनके अधिवक्ताओं के साथ बैठक।
Featured - मुख्य - April 25, 2022

आगामी लोक अदालत को लेकर एडीजे ने की बीमा कम्पनी एवं उनके अधिवक्ताओं के साथ बैठक।

दरभंगा: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संपत कुमार की अध्यक्षता में 14 मई 2022 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए सोमवार को विभिन्न बीमा कम्पनी एवं उनके अधिवक्ताओं के साथ डीएलएसए सभा भवन में बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव जावेद आलम ने कहा कि इस बार 14 मई 2022 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक क्लेम/वाद का निस्तारण किया जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों को त्वरित न्याय मिल सके।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा के तत्वावधान में 14 मई 2022 (शनिवार) को पूर्वाह्न 10ः30 बजे से व्यवहार न्यायालय दरभंगा, बेनीपुर, बिरौल के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया

Advertisement

जा रहा है। इसमें विभिन्न मुकदमा पूर्व एवं लंबित वाद यथा – शमनीय (कम्पाउंडेबल) आपराधिक वाद, एन. आई. एक्ट धारा 138 वाद, बैंक ऋण वसूली वाद, मोटर दुर्घटना दावा वाद, श्रम विवाद, विद्युत तथा पानी बिल संबंधी विवाद, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, सेवा संबंधी (वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृत्ति लाभ), राजस्व मामले (जिला न्यायालय में लंबित) एवं अन्य दीवानी मामले यथा (किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा वाद, संविदा के विनिर्दिष्ट पालन हेतु वाद), बीएसएनएल, ग्राम कचहरी में लंबित वाद इत्यादि से संबंधित वाद का निष्पादन आपसी सुलह के आधार पर तत्काल किया जाएगा।

श्री आलम ने इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। साथ ही इच्छुक पक्षकार एवं विद्वान अधिवक्ताओं से अनुरोध करते हुए कहा कि सभी अपने अधिक से अधिक शमनीय वादों के निष्पादन हेतु संबंधित न्यायालय, संबंधित पंचायत के ग्राम कचहरी से अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकार

Advertisement

दरभंगा से सम्पर्क कर सकते हैं। इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, दरभंगा के टॉल फ्री हेल्पलाइन 15100 पर सम्पर्क किया जा सकता है। विशेष जानकारी हेतु फोन नंबर 06272-240113 तथा राष्ट्रीय लोक अदालत/विधिक सहायता से संबंधित किसी प्रकार की सहायता/जानकारी हेतु bslsalokadalat@gmail.com पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।

Share