Home Featured एसएसपी इन एक्शन: पुलिस लाइन भेजे गए लहेरियासराय थानाध्यक्ष एचएन सिंह, मदन प्रसाद बने नये थानाध्यक्ष।
Featured - मुख्य - April 26, 2022

एसएसपी इन एक्शन: पुलिस लाइन भेजे गए लहेरियासराय थानाध्यक्ष एचएन सिंह, मदन प्रसाद बने नये थानाध्यक्ष।

दरभंगा: दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार पुलिसिंग को दुरुस्त करने की कवायद में लगे दिख रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एकबार फिर कड़ा एक्शन लेते हुए लहेरियासराय थानाध्यक्ष एचएन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह सदर सर्किल इंस्पेक्टर मदन प्रसाद को लहेरियासराय थाना की कमान दी गयी है। साथ ही पुलिस केंद्र में तैनात ललन कुमार को सदर सर्किल इंस्पेक्टर का दायित्व दिया गया है।

इसके अतिरिक्त पुलिस केंद्र में तैनात सत्येंद्र चौधरी को नगर थानाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। बताते चलें कि नगर थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह का तबादला मुख्यमंत्री सुरक्षा में हो चुका है।

लहेरियासराय थानाध्यक्ष एचएन सिंह पर गिरी इस गाज का मुख्य कारण हाल की बड़ी घटनाओं में पुलिस का खाली हाथ

Advertisement

रहना माना जा रहा है। दरभंगा सहित पूरे प्रदेश को हिला देने वाले डीएमसीएच अग्निकांड जैसे भयावह कांड में डेढ़ महीना बीत जाने पर भी एक भी गिरफ्तारी तक नहीं हुई, जबकि 12 अभियुक्तों की पहचान और सत्यापन भी हो चुका था। फिर एक भी गिरफ्तारी नही होने पुलिस की भूमिका संदेह के घेरे में आ रही था।

साथ ही एक दिन पूर्व ही वॉयस ऑफ दरभंगा ने इस मामले में पुलिस की भूमिका पर गम्भीर सवाल उठाया था। माना जा रहा है कि यह भी एक प्रमुख कारण बना एचएन सिंह के पुलिस केंद्र भेजे जाने का।

Share