Home Featured डीएम व एसएसपी ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण।
Featured - मुख्य - April 26, 2022

डीएम व एसएसपी ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण।

दरभंगा: भारत निर्वाचन आयोग एवं संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार, पटना के निर्देशानुसार मंगलवार को ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी के द्वारा किया जाना है।

इसी निर्देश के अन्तर्गत अप्रैल माह का त्रैमासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन व वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दरभंगा, समाहरणालय परिसर अवस्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, राकपा के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र मोहन झा, भाजपा के अशोक नायक, जदयू के एजाज अख्तर खाँ, सीपीआई के सचिव नारायण जी झा, राजद के जिला महासचिव विष्णु चन्द पप्पू,  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार झा, तथा निर्वाचन शाखा के कर्मीगण उपस्थित थे।

Share