Home Featured 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी को पकड़ कर ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले।
Featured - मुख्य - April 26, 2022

6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी को पकड़ कर ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: अपराधियों एवं दुष्कर्मियों का मनोबल इन दिनों इस कदर बढ़ गया है कि वे किसी भी हद तक हैवानियत पर उतर जाते हैं। कानून एवं समाज का भय उनमें समाप्त सा होता जा रहा है। इसी का एक उदाहरण मंगलवार को सामने आया जब एक 6 वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया। हालांकि आरोपी को रंगेहाथ पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले भी कर दिया है। फिलहाल बच्ची का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात शादी समारोह का आयोजन था। इसी दौरान रात के करीब आठ बजे एक 6 वर्षीय बच्ची गायब हो

Advertisement

गयी। परिजनों ने बच्ची की खोजबीन शुरू की। रात्रि करीब आठ बजे बच्ची एक बगीचे में बेहोश पड़ी मिली। आरोपी भगवानपुर निवासी ललित मंडल नामक युवक उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। इतने में ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर सदर थाने के पुलिस के हवाले कर दिया।

सदर एसडीपीओ कृष्ण नंदन कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल जांच करवाया जा रहा है। मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कारवाई की जाएगी।

Share