Home Featured स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर उपद्रवियों ने की पत्थरबाजी, बाल बाल बचे सभी यात्री।
Featured - मुख्य - April 26, 2022

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर उपद्रवियों ने की पत्थरबाजी, बाल बाल बचे सभी यात्री।

दरभंगा: जयनगर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर कुछ उपद्रवियों ने रोड़ेबाजी कर एक एसी कोच को क्षतिग्रस्त कर देने की घटना सामने आयी है। इस रोड़ेबाजी में एक कोच की खिड़की का कांच क्षतिग्रस्त हो गया, पर सभी यात्री बाल-बाल बच गए। घटना देर शाम लहेरियासराय और थलवारा स्टेशन के बीच की बतायी जाती है।

जानकारी के अनुसार जयनगर से नई दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट ट्रेन लहेरियासराय स्टेशन से खुलने के बाद जैसे ही कुछ दूर गयी, उपद्रवियों ने ट्रेन पर रोड़ा चलाना

Advertisement

शुरू कर दिया। इसी क्रम में कोच बी फाइव की खिड़की पर बड़ा पत्थर का टुकड़ा गिरा। इससे खिड़की की कांच टूट गयी। अचानक खिड़की का शीशा टूटने एवं उसकी आवाज से बी फाइव कोच में सवार यात्री दहशत में डूब गये। हालांकि यह संयोग ही रहा कि खिड़की के बगल में बैठे यात्री बाल-बाल बच गए। समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन पहुंचने के बाद यात्रियों ने घटना की शिकायत स्टेशन पर की।

इसके बाद रेल विभाग के सीएनडब्ल्यू महादेव सिंह के नेतृत्व में रेल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई कर कोच के टूटे हुए शीशे को बदला। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई। कोच में यात्रा कर रहे यात्री ने बताया कि वे परिवार सहित दरभंगा में बी फाइव कोच में सवार हुए। ट्रेन जब लहेरियासराय स्टेशन से कुछ दूर आगे बढ़ी तो अचानक जोर से धड़ाम की आवाज आयी। मुड़कर देखा तो खिड़की का शीशा टूट चुका था और उसमें एक बड़ा सा होल हो गया था। उस समय वे उसी बेड पर एक तरफ आराम कर रहे थे। यह संयोग ही रहा कि उन्हें चोट नहीं लगी नहीं तो सिर जरूर फट जाता।

Share