
दरभंगा में पहलीबार आर्किटेक्चर, कंस्ट्रक्शन एवं इंटीरियर की सुविधा एकसाथ, द राज भवन की खुलेगी शाखा।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: आजकल हर कोई अपने घर के हर कोने को अलग और अट्रेक्टिव लुक देना चाहता है। हालांकि, उसे किस तरह सजाना-संवारना है ये बहुत महत्वपूर्ण है। घर के इंटीरियर को खास अंदाज में सजाना अब केवल उच्च वर्ग तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि, मध्यम वर्ग की जीवनशैली का भी यह अहम हिस्सा बनता जा रहा है। यही वजह है कि महानगरों सहित छोटे-बड़े शहरों और कस्बों तक के डेकॉर मार्केट में तेजी आई है।
लोगों की इन्हीं आवश्यकताओं को देखते हुए अब दरभंगा में भी द राज भवन की शाखा खुलने जा रही है। शाखा का उद्घाटन लहेरियासराय में भीआईपी रोड में 30 अप्रैल को होने जा रहा है। इसी विषय की जानकारी एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देने केलिए गुरुवार को कम्पनी द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
द राजमहल के सीएमडी रोहित कुमार रॉय ने उद्घाटन की सूचना देते हुए कहा कि दरभंगा में द राज भवन का पांचवां शाखा खुल रहा है। कम्पनी द्वारा आर्किटेक्चर, कंस्ट्रक्शन एवं इंटीरियर की सुविधा बहुत ही सरल एवं कम मूल्य में उपलब्ध करवाया

जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग फ्लैट तो खरीद लेते हैं पर उन्हें मनमाफिक और खूबसूरत इंटीरियर डिज़ाइन नही मिल पाता। हम आमजनों को बहुत ही कम कीमत पर यह सुविधा प्रदान करेंगे।
मौके पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता उज्ज्वल कुमार ने कहा कि द राज भवन जैसी संस्थानों के कार्यालय खुलने एवं कार्य शुरू होने से रोजगार का भी सृजन मिथिला क्षेत्र में होगा।

