
एच्छिक कोष से दरभंगा एयरपोर्ट के समीप निर्मित यात्री शेड का उद्घाटन का मंत्री ने किया उद्घाटन।
दरभंगा: मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत मंत्री के एच्छिक कोष से दरभंगा एयरपोर्ट के समीप लगभग 13 लाख रुपये की लागत से निर्मित यात्री शेड का उद्घाटन बिहार के मंत्री, जल संसाधन व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, बिहार सरकार संजय कुमार झा ने शीलापट्ट का अनावरण एवं नारियल फोड़कर किया, साथ ही यात्री शेड का उद्घाटन फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर उनके साथ नगर विधायक संजय सरावगी, केवटी के विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा, दरभंगा नगर निगम के उप मेयर भरत कुमार सहनी, अधीक्षण अभियंता जल संसाधन विभाग दरभंगा प्रमंडल, उप निदेशक जनसंपर्क दरभंगा प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता जल संसाधन विभाग दरभंगा प्रमंडल उपस्थित थे।
इस अवसर पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट के बाहर यात्री व उनके परिजनों को काफी देर प्रतीक्षा करना पड़ता है, लेकिन बाहर बैठने की कोई मुकम्मल जगह नहीं थी इसलिए यात्रियों व उनके परिजनों की सुविधा के लिए यह यात्री शेड बनवाया गया है, जो काफी आरामदायक एवं हवादार है।

उल्लेखनीय है कि लगभग 13 लाख रुपये की लागत से 14 फीट गुने 35 फीट का आकर्षक यात्री शेड बनवाया गया है। जिसमें चारों ओर स्टील का ग्रिल एवं गेट लगवाया गया है। इस यात्री शेड में नौ सेट, चार सीटर कुर्सियाँ लगाई गई हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत मंत्री के एच्छिक कोष से मंत्री के कर कमलों से तीन दिव्यांगों क्रमश:- कुंदन कुमार गुप्ता, खोजेन्दर कामती एवं नटवर चौधरी को 42 हजार रुपये की लागत वाली बैटरी चालित ट्राई साईकिल प्रदान किया गया। बैटरी चालित ट्राय साइकिल प्राप्त कर दिव्यांगजन काफी प्रसन्न नजर आ रहे थे।

