Home Featured एयरपोर्ट को बाढ़ से पूर्णत: सुरक्षित करने के लिए बन रहे रिंग बाँध का मंत्री ने किया निरीक्षण।
Featured - मुख्य - April 30, 2022

एयरपोर्ट को बाढ़ से पूर्णत: सुरक्षित करने के लिए बन रहे रिंग बाँध का मंत्री ने किया निरीक्षण।

दरभंगा: एयरपोर्ट को बाढ़ से पूर्णत: सुरक्षित करने के लिए जल संसाधन विभाग, बिहार द्वारा दरभंगा एयरपोर्ट (एयर फोर्स हवाई अड्डा सहित) को चारों ओर से रिंग बांध के द्वारा सुरक्षित किया जा रहा है। शनिवार को जल से संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने स्थानीय विधायकों के साथ इस कार्य का निरीक्षण किया एवं विस्तृत निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया।

मंत्री ने बताया कि एयरपोर्ट के चारों ओर 13.98 करोड़ रूपये की लागत से 11.85 किलोमीटर में लगभग 2.5 मीटर ऊँची और 3.6 मीटर चौड़ी रिंग बाँध का निर्माण किया जा रहा है, जिस पर 08 इंच मोटा पीसीसी का निर्माण किया जा रहा है।

Advertisement

इस योजना के अन्तर्गत दरभंगा एयर फोर्स स्टेशन के रिंग बाँध में 95 मीटर गैप में नये बाँध का निर्माण भी शामिल है। बाँध में नीचे से ऊपर तक फेवर ब्लॉक से पिचिंग किया जा रहा है, ताकि बाढ़ के पानी से कटाव न हो सके। इनके अतिरिक्त एयर फोर्स स्टेशन के सुन्दर वन से जल-जमाव की निकासी के लिए एक अदद एन्टी फ्लड स्लुईस का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री श्री झा, नगर विधायक संजय सरावगी, केवटी के विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा एवं उप मेयर भरत कुमार सहनी व अभियंताओं के साथ रिंग बाँध निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। दरभंगा एयरपोर्ट के गेट पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों द्वारा मंत्री, दोनों विधायक, उप मेयर, अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन विभाग एवं उप निदेशक, जन सम्पर्क को सम्मानित किया गया।

Share