
लंबित परीक्षा परिणाम अतिशीघ्र जारी करने को लेकर सद्बुद्धि महायज्ञ का आयोजन।
दरभंगा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एलएनएमयू इकाई की ओर से स्नातक और स्नातकोत्तर के लंबित परीक्षा परिणाम अतिशीघ्र जारी करने को लेकर सद्बुद्धि महायज्ञ का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम मे दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर एवं बेगूसराय के विभिन्न कॉलेजों के छात्र एवं परिषद कार्यकर्ता सम्मिलित रहे। सामूहिक रूप से आयोजित इस सद्बुद्धि महायज्ञ के बाद कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर संबंधित समस्याओं से पुनः अवगत करवाया गया। विश्वविद्यालय संयोजक अशोक कुशवाहा ने कहा कि कैंपस को कैंपस ही रहने दिया जाए।

मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष गौरव, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के छात्र संघ उपाध्यक्ष ध्रुव कुमार ध्रुव शर्मा,नगर मंत्री सूरज ठाकुर, आर्यन सिंह, राहुल सिंह, पवन सिंह, शिवम कुमार, नीतीश मिश्रा, अनीश श्रीवास्तव, अमित सिंघानिया, अमरेश कुमार, अमित कुमार, सुमित शेखर, अनुपम झा, सिंटू पांडे, मनीष कुमार, सुजल कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

