Home Featured पोखर से मिली हाथ पैर बंधे युवक की लाश, इलाके में मची सनसनी।
Featured - मुख्य - May 1, 2022

पोखर से मिली हाथ पैर बंधे युवक की लाश, इलाके में मची सनसनी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिले के एपीएम थानाक्षेत्र के बसहा मिर्जापुर पंचायत के विशनपुर पुरानी पोखर से एक 40 वर्षीय युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। युवक का हाथ पैर बंधा हुआ था। इससे यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। मृतक की पहचान विशनपुर गांव के शिवचंद्र चौधरी के 40 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार चौधरी के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि उक्त पोखर में लोग नहाने धोने जाते रहते हैं। इसी दौरान दिन के करीब 10 बजे लोगों ने लाश को देखा। लाश

Advertisement

देखकर लोगों ने एपीएम थाना को सूचना दिया। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार खुद दलबल के साथ पहुंचे और लाश को निकलवा कर पोस्टमार्टम केलिए डीएमसीएच भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि मृतक राजीव चौधरी किताब एजेंसी में काम करते थे और स्कूल आदि में किताब पहुंचा कर गुजर बसर करते थे। उनके दो पुत्र और एक पुत्री है। लोगों ने बताया कि मृतक का किसी से कोई दुश्मनी भी नही थी। ऐसे में हत्या के कारणों को लेकर भी शंका का माहौल बना हुआ है।

Share