Home Featured नवाह के समापन पर निकली भव्य शोभा यात्रा, कीर्तन के साथ हुआ नवाह का समापन।
Featured - मुख्य - May 1, 2022

नवाह के समापन पर निकली भव्य शोभा यात्रा, कीर्तन के साथ हुआ नवाह का समापन।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: शहर के वार्ड 46 अवस्थित कबिलपुर में आयोजित नवाह का समापन रविवार की शाम हो गया। इस अवसर पर भव्य शोभा यात्रा जुलूस के रुप मे निकाली गयी। इस शोभा यात्रा में घोड़े के रथ पर बैठे राम सीता के साथ साथ लक्ष्मण एवं हनुमान की भूमिका में भी बच्चे नजर आये। इस शोभायात्रा को पूरे गांव में घुमाया गया।

गांव में भ्रमण के बाद यह शोभायात्रा लहेरियासराय चट्टी चौक अवस्थित चैती दुर्गामंदिर परिसर पहुंचा, जहां लोगों ने भजन कीर्तन भी किया। पुनः शोभायात्रा वापस कबिलपुर में नवाह

Advertisement

स्थल के पास पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान जय श्रीराम के गगनभेदी नारे भी खूब लगते रहे।

ततपश्चात विभिन्न गांवों से आये कीर्तन मंडली द्वारा कीर्तन का आयोजन एवं प्रसाद वितरण के उपरांत नवाह का विधिवत समापन हो गया।

Share