Home Featured रात के अंधेरे में बीच सड़क पर खड़े ट्रक से बाईक की हुई टक्कर में एक युवक की मौत, दो घायल।
Featured - मुख्य - May 4, 2022

रात के अंधेरे में बीच सड़क पर खड़े ट्रक से बाईक की हुई टक्कर में एक युवक की मौत, दो घायल।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जिले के मब्बी ओपी क्षेत्र अंतर्गत कमतौल मब्बी रोड में हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो ग़यी जबकि दो गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना में घायल तीनो युवकों को डीएमसीएच पहुंचाया गया, जहां इलाज के क्रम में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि गम्भीर हालत में घायल एक युवक को बेहतर इलाज केलिए निजी अस्पताल में ले जाया गया है।

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि शिशो पश्चिमी पँचायत का रहने वाला अजय कुमार साहनी अपने दो दोस्तों को बाइक पर बिठाजर दरभंगा की ओर जा रहा था। इसी बीच मब्बी चौक से ठीक पहले किसी वाहन का लाइट आंख में पड़ने के कारण एक

Advertisement

बीच सड़क पर खड़े ट्रक में उनके बाइक ने टक्कर मार दी। घटना रात्रि करीब साढ़े आठ बजे की बतायी जाती है।

घटना में अजय साहनी की मौत हो गयी जबकि अमरनाथ साहनी एवं हरेराम साहनी घायल हो गए। इसमें अमरनाथ सहनी को गम्भीर हालत में बेहतर इलाज केलिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि हरेराम साहनी को हल्की फुल्की चोटें आयी है।

मौके पर मौजूद मब्बी ओपी के सहायक अवर निरीक्षक पवन कुमार पासवान ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की कारवाई की जा रही है।

Share