Home Featured जानकी नवमी पर 11 हजार दीप जलाकर मैथिल एकता का परिचय देंगे एमएसयू के कार्यकर्ता।
Featured - मुख्य - May 4, 2022

जानकी नवमी पर 11 हजार दीप जलाकर मैथिल एकता का परिचय देंगे एमएसयू के कार्यकर्ता।

दरभंगा: मिथिला स्टूडेंट यूनियन के दरभंगा कार्यालय पर बुधवार को प्रेस वार्ता का आयोजन संगठन के मनीष पांडे के नेतृत्व में किया गया। इसमें मिथिलावादी नेताओं ने कहा कि आगामी 10 मई को जानकी अवतरण दिवस का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा।

वक्ताओं ने कहा कि शम छह बजे से हराही पोखर पर जानकी आरती सह दीपोत्सव का कार्यक्रम होगा। इसमें जानकी के अवतरण दिवस पर 11 हजार दीप जलाकर मैथिल एकता का

Advertisement

परिचय देंगे। उन्होंने कहा कि मैथिल एकजुट हैं और सत्ता जब जब इसे उपेक्षित करने का प्रयास करेगा हम सभी जोरदार प्रतिकार करेंगे।

एमएसयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमन सक्सेना, पूर्व दरभंगा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा, शिवेंद्र वत्स और विनय ठाकुर ने कहा कि हम लोगों ने बाहर की सभी सभ्यता को अपना लिया लेकिन मां सीता को भूल गए। मिथिला के साथ-साथ देश के अन्य जगहों पर इस वर्ष से जानकी नवमी की शुरुआत की जा रही है। अगले वर्ष तक इसे 500 जगहों पर करने का लक्ष्य रखा गया है। आगामी 10 मई को हराही पश्चिमी में दीपोत्सव के अलावा जानकी आरती, पारम्परिक नृत्य व गायन का कार्यक्रम होगा।

Share