Home Featured पेट्रोल पंपों के एनओसी की स्थिति की विकास आयुक्त ने की समीक्षा।
Featured - मुख्य - May 4, 2022

पेट्रोल पंपों के एनओसी की स्थिति की विकास आयुक्त ने की समीक्षा।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: बिहार के विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान पेट्रोल पम्पों को एनओसी दिए जाने की विशेष रूप से समीक्षा हुई।

दरभंगा से समाहरणालय परिसर अवस्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम से जिलाधिकारी राजीव रौशन एवं डीडीसी तनय सुल्तानिया सहिय अन्य पदाधिकारीगण भी जुड़े थे। दरभंगा से सम्बंधित योजनाओं की प्रगति से जिलाधिकारी ने विकास आयुक्त को अवगत करवाया।

बैठक के उपरांत वॉयस ऑफ दरभंगा से बात करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि विकास आयुक्त द्वारा पेट्रोल पम्पों के

Advertisement

एनओसी दिए जाने को लेकर समीक्षा बैठक की गयी। दरभंगा में 26 मामले लंबित थे जिनमें एक पेट्रोल पंप को एनओसी निर्गत कर दिया गया है। शेष 25 पेट्रोल पंपों के एनओसी केलिए सम्बंधित विभागों के तकनीकी बाधाओं को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया गया है।

शेष पेट्रोल पंपों के लंबित एनओसी के कारणों के सम्बंध में बताते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि इनमें कंवर्जन का मामला, वन विभाग एवं फायर विभाग आदि से अनापत्ति लेनी होती है। विकास आयुक्त द्वारा सभी विभागों से समन्वय बनाकर तीव्र गति से एनओसी देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही तेल कम्पनियों को भी अपने स्तर से इन बिंदुओं पर सामांतर प्रयास करने का निर्देश भी दिया गया है।

Share