Home Featured रविंद्र जयंती के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ।
Featured - मुख्य - May 5, 2022

रविंद्र जयंती के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ।

दरभंगा: रविंद्र जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पीजी अंग्रेजी विभाग एवं संगीत व नाटॺ विभाग के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम के प्रथम दिन विश्वविद्यालय के विदेशी भाषा संस्थान की ओर से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन व रविंद्रनाथ टैगोर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। अध्यक्षता करते हुए अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. एके बच्चन ने रविंद्र नाथ टैगोर की बहुमुखी प्रतिभा को रेखांकित करते हुए उनके द्वारा बनाए गए चित्रों की विशिष्टताओं से प्रतिभागियों को परिचित करवाया। प्रो. बच्चन ने कहा कि किस प्रकार 67 वर्ष की उम्र में टैगोर चित्रकला की तरफ प्रवृत्त हुए एवं विश्व के बड़े-बड़े शहरों में उनके बनाए चित्रों को प्रदर्शित किया गया।

Advertisement

विशिष्ट अतिथि पीजी गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. दिव्या रानी हंसदा ने भाषा, संगीत तथा कला के क्षेत्रों में रविंद्रनाथ टैगोर की अतुलनीय उपलब्धियों को रेखांकित किया। अंग्रेजी विभाग के प्रो. कुलानंद यादव, डॉ. एके सिंह तथा डॉ. संकेत कुमार झा ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। संचालन आईएफएल की डायरेक्टर प्रो. पुनीता झा ने किया। इसके बाद विवि विभागों में अध्ययनरत कई प्रतिभागियों ने थीम आधारित पोस्टर मेकिंग की शुरुआत की। इनमें से प्रथम तीन विजेताओं को रैंकिंग प्रमाणपत्र तथा अन्य को पार्टिसिपेशन प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा

Share