Home Featured मानसून पूर्व हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलायी राहत।
Featured - मुख्य - May 5, 2022

मानसून पूर्व हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलायी राहत।

दरभंगा: सुबह हुई झमाझम बारिश के बाद कुछ दिन पहले तक गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। सूर्योदय के समय से ही आसमान में हल्के बादल मंडराने लगे थे। सुबह करीब सवा दस बजे हल्की पछुआ हवा के बाद झमाझम बारिश हुई। जिसके कारण तापमान इस महीने अधिकतम तापमान अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया।

गुरुवार को अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान में भी करीब 2 डिग्री की गिरावट के साथ 21 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो आने वाले दिनों में और भी बारिश होने की संभावना

Advertisement

व्यक्त की गई है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गमौसम विभाग ने इसे मानसून से पहले की वर्षा करार दी है। यह सब पश्चिमी विक्षोभ के कारण बताया जा रहा है। गुरुवार को दिनभर करीब 8 किमी. की रफ्तार से पुरवा हवा चली। सुबह में सापेक्ष आर्द्रता 87 फीसदी थी जो दोपहर को 78 फीसदी तक पहुंची।

इसके साथ ही शुक्रवार को भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

Share