Home Featured मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन माध्यम से किया जिले में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन।
Featured - मुख्य - May 5, 2022

मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन माध्यम से किया जिले में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन।

दरभंगा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक साथ विभिन्न विभागों की कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। नीतीश कुमार के साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए आयोजित समारोह में डिप्टी सीएम तारिकिशोर प्रसाद,एवं रेणू देवी के साथ ही साथ भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी समेत विभिन्न जिलों के अधिकारी जुड़े रहे।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान दरभंगा जिले को भी कई सौगात दी। उन्होंने जिले में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन पटना से ऑनलाइन माध्यम से किया। मुख्यमंत्री ने शहरी क्षेत्र के मनिहास में 200 बेड के वृद्धाश्रम का शिलान्यास किया। इसके बन जाने से बेसहारा बुजुर्गों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने हायाघाट प्रखंड के चंदनपट्टी में मानू के बालक-बालिका छात्रावास तथा महंत कर्ण ज्योति उच्च विद्यालय के छात्रावास का शिलान्यास किया। बता दें कि इसकी घोषणा मुख्यमंत्री पूर्व में भी कर चुके थे।

Advertisement

वहीं, गौड़ाबौराम में उन्होंने पशु केंद्र का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को देखने के लिए समाहरणालय स्थित एनआईसी में व्यवस्था की गयी थी। इसमें विभिन्न विभागों के कई अधिकारी उपस्थित थे। बता दें कि मानू में बालक-बालिका छात्रावास के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। यहां हुई एक सभा में मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया था कि उनकी इस मांग को पूरा किया जाएगा।

गुरुवार को हुए कार्यक्रम से लोगों की यह मांग पूरी हो गयी है। अब मानू में अध्ययन करने आने वाले दूर-दराज के छात्र-छात्राओं को छात्रावास का लाभ मिलने से सुविधा होगी। एनआईसी में दिन के 11.30 बजे प्रस्तावित लाइव टेलीकास्ट को देखने के लिए अधिकारी सुबह से ही तैयारी में जुटे हुए थे।

Share