
पुलिसकर्मियों को एसीपी का लाभ देने को लेकर आईजी ने की बैठक।
दरभंगा: मिथिला क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ललन मोहन प्रसाद ने गुरुवार को पुलिसकर्मियों के एसीपी लाभ को लेकर बोर्ड की बैठक की। इसमें दरभंगा, मधुबानी और समस्तीपुर जिले के पुलिसकर्मियों के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। तीनों जिलों के प्रस्ताव को बारी – बारी से चेक किया गया। इसके बाद लगभग 125 पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को लाभ देने के लिए सहमति बनी। इसमें इंस्पेक्टर, दारोगा, सहायक दारोगा, हवलदार और सिपाही शामिल हैं। कुछ सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को भी एसीपी का लाभ देने पर चर्चा हुई ।

इन पुलिसकर्मियों एसीपी को लाभ देने की अनुशंसा जल्द पुलिस मुख्यालय भेज दिया जायेगा। इससे लंबित एसीपी (वित्तीय उन्नयन योजना ) का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है। बता दें कि 10 वर्ष 20 वर्ष व 30 वर्ष की नौकरी पूरी करने के बाद सभी को एसीपी का लाभ देने का प्रावधान है ।

