
पेंशन धारियों के जीवन प्रमाण पत्र के लिए विशेष कैंप का किया गया आयोजन ।
दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के उघड़ा गांव में शुक्रवार को पंचायत भवन पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारियों के जीवन प्रमाण पत्र के भौतिक सत्यापन के लिए निः शुल्क विशेष कैंप का आयोजन किया गया। सत्यापन का कार्य कार्यपालक सहायक अमरेंद्र कुमार ने की। सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धा पेंशन, लक्ष्मी बाई पेंशन, दिव्यंगता पेंशन आदि के करीब दो दर्जन से अधिक लाभुकों ने अपना सत्यापन करवाया।

इस दौरान पंचायत के मुखिया शुभा देवी, उप मुखिया दिवाकर झा, पूर्व मुखिया नारायण जी झा, विकास मित्र रमेश मांझी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

