
छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में शिक्षक दोषी करार।
दरभंगा: गुरु शिष्या के पवित्र रिश्ते काे तार तार करने वाले दुष्कर्मी शिक्षक हाफिज मजिबुर रहमान काे पाॅक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश विनय शंकर की अदालत ने शुक्रवार काे 9 वर्ष की शिष्या के साथ दुष्कर्म करने के जुर्म में दाेषी करार दिया है।
17 मई काे सजा की बिंदु पर सुनवाई और सजा सुनाई जाएगी। विशेष लोक अभियोजक डॉ विजय कुमार पराजित ने बताया कि 17 जुलाई 2018 की देर शाम शिक्षक हाफिज मजिबुर रहमान ने ट्यूशन पढ़ाने के दाैरान अबाेध बच्ची के साथ उसी के घर में दुष्कर्म किया।
बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां कमरे में गई ताे दुष्कर्मी शिक्षक को दुष्कर्म करते हुए देखी। पीड़िता की मां काे देख शिक्षक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।

खून से लथपथ बच्ची को हायाघाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे डीएमसीएच दरभंगा भेज दिया गया। पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश विनय शंकर ने दुष्कर्मी अभियुक्त हाफिज मजिबुर रहमान को दोषी करार दिया है।

