
रेलवे ने अतिक्रमणकारियों पर चलवाया बुलडोजर, पीड़ित ने दी आत्महत्या की धमकी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: यूपी-बिहार में इन दिनों बुलडोजर पर खूब चर्चा हो रही है। जिला प्रशासन अतिक्रमण खाली कराने के लिए लगातार बुलडोजर चला रहा है। अब इसी कड़ी में रेलवे ने भी अतिक्रमणकारियों पर सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर चलाया है। रेलवे ने दरभंगा जंक्शन के पास स्थिति कटहलबाड़ी रेल ओवरब्रिज के नीचे से अतिक्रमण हटवाया है। इस दौरान अधिकारियों को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा।
लगभग चार-पांच दशक से बसी इन बस्तियों को रेलवे यार्ड के विस्तार के कारण हटना पड़ा। लंबे समय से यहां बसे लोगों इसका विरोध किया लेकिन अधिकारियों के कड़े रुख के आगे उनकी एक नहीं चली। स्थानीय शंकर पासवान ने बताया कि वे पिछले 30-40 साल से इस जमीन पर बसे हुए थे। अब रेलवे ने उन लोगों को हटा दिया है। उनके पास रहने के लिए यहां कोई जमीन नहीं है।
वहीं स्थानीय शंकर पासवान ने बताया कि रेलवे ने 2-3 दिन पहले एक नोटिस दी थी। घर को उजाड़ने में समय लग रहा था इसलिए रेलवे ने खुद ही बुलडोजर चला कर उजाड़ दिया। हम लोगों के पास रहने के लिए कोई स्थान नहीं है। हम सभी को पता है कि अतिक्रमण करना कानून के खिलाफ है लेकिन आप ही बताइये हमारे पास और क्या रास्ता है।

वहीं रेलवे के अधिकारी विजय शंकर सिंह ने कहा कि रेलवे अपने यार्ड का विस्तार करने जा रहा है। इसलिए वे अतिक्रमित जमीन को सिविल प्रशासन के साथ मिल कर खाली करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो बड़ा निर्माण है उसे तोड़ने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने में हल्के प्रतिरोध का सामना करना पड़ा लेकिन लोग बाद में समझ गए।
रेल अधिकारी शंकर सिंह ने बताया कि यहां यार्ड का विस्तार होना है। जमीन की जरूरत पड़ रही है इसलिए इस जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया जा रहा है। रेल प्रशासन और सिविल प्रशासन ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया है।

