Home Featured चौर में शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया पानी के विवाद में हत्या का आरोप।
Featured - मुख्य - May 8, 2022

चौर में शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया पानी के विवाद में हत्या का आरोप।

दरभंगा: दरभंगा जिले में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एकबार फिर बिरौल थानाक्षेत्र के रजवा गांव के चौर में मिले एक युवक के शव से इलाके में सनसनी मच गयी। मृतक की पहचान गांव के ही स्व0 फुलेश्वर सिंह के 45 वर्षीय पुत्र दिलीप सिंह उर्फ भगवान सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने दो व्यक्तियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

दरअसल रविवार की सुबह ग्रामीणों ने चौर में दिलीप की लाश देखी। लाश मिलने की खबर जंगल मे आग की तरह फैल गयी। लोगों ने लाश को घर पर लाकर रखा। इस दौरान सैकड़ो लोग वहां जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए डीएमसीएच भेज दिया। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी।

Advertisement

इधर मृतक भगवान के बड़े भाई राम सिंह ने बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया है कि उनका भाई विगत तीन दिनों से सिहोर चौर में गढ्ढे से पम्पिंग सेट से पानी निकाल रहा था। रात में उनके साथ पानी निकाल रहे बिहारी सदा एंव अकलू सदा ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है।

थानाध्यक्ष ब्रहमदेव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा ।

Share