Home Featured बीपीएससी परीक्षार्थियों केलिए वरदान साबित हुई लहेरियासराय से सहरसा केलिए खुली पहली ट्रेन।
Featured - मुख्य - May 8, 2022

बीपीएससी परीक्षार्थियों केलिए वरदान साबित हुई लहेरियासराय से सहरसा केलिए खुली पहली ट्रेन।

दरभंगा: लहेरियासराय और सरहसा के बीच झंझारपुर – निर्मली – आसनपुर – कुपहा – सरायगढ़- सुपौल के रास्ते तीन जोड़ी डेमू स्पेशल ट्रेनों का परिचालन रविवार से नियमित रूप से शुरू हो गया। ट्रेनों के परिचालन को लेकर समय सारिणी रेलवे ने जारी कर दी है। लहेरियासराय से सहरसा के बीच 30 हॉल्ट और स्टेशनों पर यह ट्रेन रूकेगी।

लहेरियासराय से गाड़ी संख्या 05545 लहेरियासराय-सहरसा डेमू स्पेशल लहेरियासराय से सुबह 05:05 बजे खुली। लहेरियासराय से खुलकर 05:20 बजे दरंभगा, 06:02 बजे सकरी, 07:08 बजे झंझारपुर, 08:06 बजे निर्मली, 08:45 बजे सरायगढ़, 09:43 बजे सुपौल स्टेशनों पर रुकते हुए 10:50 बजे सहरसा पहुंचने का समय निर्धारित है।

Advertisement

सुबह लहेरियासराय से खुलने के समय हालांकि इसमें यात्रियों की संख्या बहुत कम थी। पर दरभंगा जंक्शन से इसमें यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसी गाड़ी में सफर कर रही एक महिला यात्री स्वीटी कुमारी ने बताया कि आज उसका बीपीएससी का एग्जाम है। उसे एग्जाम देने सुपौल जाना है। इस एग्जाम केलिए यह ट्रेन उनके लिए काफी सुविधाजनक है।

वहीं अन्य गाड़ियों के समय सारणी की बात करें तो गाड़ी संख्या 05543 लहेरियासराय-सहरसा डेमू स्पेशल लहेरियासराय से 12:05 बजे खुलकर 12:25 बजे दरंभगा, 13:13 बजे सकरी, 13:49 बजे झंझारपुर, 14:35 बजे निर्मली, 15:05 बजे सरायगढ़, 16:03 बजे सुपौल स्टेशनों पर रुकते हुए 18:05 बजे सहरसा पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 05547 लहेरियासराय-सहरसा डेमू स्पेशल लहेरियासराय से 20:05 बजे खुलकर 20:23 बजे दरंभगा, 21:04 बजे सकरी, 21:43 बजे झंझारपुर, 22:29 बजे निर्मली, 23:00 बजे सरायगढ़, 23:59 बजे सुपौल स्टेशनों पर रुकते हुए मध्य रात्रि 01:30 बजे सहरसा पहुंचेगी। सहरसा से गाड़ी संख्या 05544 सहरसा-लहेरियासराय डेमू स्पेशल सहरसा से 05:15 बजे खुलकर 06:01 बजे सुपौल, 07:00 बजे सरायगढ़, 07:37 बजे निर्मली, 08:23 बजे झंझारपुर, 10:08 बजे सकरी, 11:10 बजे दरभंगा रुकते हुए 11:30 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 05548 सहरसा-लहेरियासराय डेमू स्पेशल सहरसा से 11:10 बजे खुलकर 11:54 बजे सुपौल, 12:50 बजे सरायगढ़, 13:25 बजे निर्मली, 14:18 बजे झंझारपुर, 15:12 बजे सकरी, 16:55 बजे दरभंगा रुकते हुए 17:15 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05546 सहरसा-लहेरियासराय डेमू स्पेशल सहरसा से 18:35 बजे खुलकर 19:21 बजे सुपौल, 20:42 बजे सरायगढ़, 21:19 बजे निर्मली, 22:13 बजे झंझारपुर, 22:46 बजे सकरी, 23:30 बजे दरभंगा रुकते हुए 23.55 बजे लहेरियासराय पहुंचेगी।

Share