
शहर के 45 केंद्रों पर शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई बीपीएससी की परीक्षा।
दरभंगा: रविवार को शहर के 45 केंद्रों पर रविवार को बीपीएससी की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। परीक्षा के लिए निर्धारित समय 12 बजे से एक घंटा पहले ही अधिकतर परीक्षार्थी केंद्र के पास पहुंच गए थे।

कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले सभी परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गयी। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल को तैनात किया गया था। हालांकि कड़ी धूप के कारण परीक्षार्थियों को थोड़ी परेशानी हुई। परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षा केंद्र के आसपास थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक जाम भी हो गया था। हालांकि स्कूल-कॉलेज और कार्यालय बंद रहने के कारण लोगों को अधिक परेशानी नहीं हुई। जाम से निपटने के लिए जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गयी थी।

