Home Featured संगठन को मजबूत करने को लेकर जिला जदयू द्वारा समीक्षात्मक बैठक का आयोजन।
Featured - मुख्य - May 8, 2022

संगठन को मजबूत करने को लेकर जिला जदयू द्वारा समीक्षात्मक बैठक का आयोजन।

दरभंगा: रविवार को जिला जद(यू) की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन पार्टी के जिलाध्यक्ष सह बेनीपुर के विधायक प्रो0 विनय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बलभद्रपुर स्थित उनके आवासीय परिसर में किया गया। इस बैठक में पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, प्रखंड प्रभारी, राज्यपरिषद् सदस्य आदि उपस्थित हुए।

बैठक में प्रखंड स्तर पर सभी पंचायतों के सभी गाँव से दस दस लोगों की बनायी गयी सूची का सत्यापन, प्रखंड कमिटी से एक एक पदाधिकारी को पंचायत का प्रभारी बनाना, संगठन मे सहयोग नहीं करने वाले जिला, प्रखंड तथा पंचायत स्तर के पदाधिकारियों को पदमूक्त करना, संगठन के माध्यम से नीतीश सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर पर प्रचारित एवं प्रसारित करने जैसे विभिन्न मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी।

Advertisement

बैठक में बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी नें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि बिहार में समाज के सभी तबकों का सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास हुआ है। उन्होंने अपनी क्षमता के बदौलत वास्तविक रूप से कानून का राज स्थापित किया। साथ ही विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक अभियान चलाकर राजनीति को समाज सुधार का जरिया बना लेने वाले वे देश के इकलौते मुख्यमंत्री के रूप में स्थापित हुए। नितीश कुमार की नीति एवं विकास की परिकल्पना बताते हुए उन्होंने कहा कि यदि सभी 18 प्रखंडो में कार्यकर्ता केवल एक योजना का लाभ मोहल्ले के लोगो तक प्राप्त कराने के लिए तत्पर रहें तो हर बूथ पर नितीश कुमार का डंका बजेगा ।

बैठक में संगठन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष सह बेनीपुर विधायक प्रो0 विनय कुमार चौधरी ने कहा कि संघर्षों के बदौलत सत्ता की प्राप्ति होती है तथा संगठन के माध्यम से सत्ता तथा सरकार को मजबूत किया जाता है। आज बिहार में नीतीश कुमार के द्वारा जितनी जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही है, उसे यदि कार्यकर्ता ईमानदारी से आमलोगो तक प्रचारित करने के लिए सजग रहें तो नीतीश कुमार के समानांतर विकल्प की संभावनाओं पर विराम लग जायेगा। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हो रहे चतुर्दिक विकास कार्यों को देश स्तर पर श्रेष्ठ शासन का उदाहरण बताते हुए कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, मनोरंजन, आधारभूत संरचना के साथ साथ शराबबंदी, दहेज प्रथा, बाल विवाह उन्मूलन आदि जैसे सामाजिक अभियान तथा ग्लोबल वार्मिंग से बचाव के लिए जल जीवन तथा हरियाली अभियान की सफलता आज दूसरे राज्यों के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

Advertisement

प्रो0 चौधरी ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश नेतृत्व के द्वारा दिये गये निर्देशो को समय सीमा में पूरा करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक पंचायत के हर गाँव से दस निष्ठावान कार्यकर्ताओं की सूची का प्रखंड स्तर पर बैठक कर सत्यापन करें, ताकि संगठन मे गलत लोगों का प्रवेश नही हो तथा उक्त बैठक में जिला के द्वारा नियुक्त विधानसभा एवं प्रखंड प्रभारी के साथ-साथ राज्य परिषद सदस्य को बैठक की सूचना देकर बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने जदयू की नीतियों को समाजवाद का एकमात्र उत्तराधिकारी बताते हुए कहा कि आज जब राजनीतिक परिस्थिति में अपराध, भ्रष्टाचार तथा परिवारवाद जैसी कुसंस्कृतियां घेरा बनाये हुए हैं, उस परिस्थितियों मे नीतीश कुमार की छवि, उनका नेतृत्व तथा उनकी सोच गांधी लोहिया जेपी कर्पूरी तथा अंबेडकर के आदर्शों पर टिकी हुई है, जो जदयू कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है।

बैठक में जिला संगठन प्रभारी रंजीत सहनी, राज्य परिषद के सदस्य एजाज अख्तर खां “रुमी”, श्याम किशोर प्रधान, डॉ० अंजीत चोधरी, सुनील भारती, वीणा देवी, डॉ अशरफ हुसैन, रामविलास सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शंभू नाथ झा, जिला प्रवक्ता शैलेंद्र चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष सरफे आलम, कीर्ति मोहन झा, धीरेंद्र चौधरी, राजकुमार राय, राजेश कुमार, विनोद कुमार मिश्र, अहमद रजा बबलू, संजय कुमार झा अतहर इमाम बेग, कैलाश ठाकुर, शशिकांत साह, घनश्याम कुमार राय, विपिन कुमार, पप्पू चौधरी, रामनरेश भगत, पप्पू महासेठ, अजय सत्संगी, एसएम रजी हैदर, हीरा प्रसाद सिंह, मिथिलेश कुमार राय, धर्मेंद्र झा, डॉ विनय कुमार चौधरी, राजकिशोर चौपाल, सुनील कुमार झा, राम शंकर सिंह, सुरेंद्र राम, हीरा प्रसाद सिंह, मो0 कमरुल हसन, राम बहादुर सिंह, अवन कुमार राय, मो० जमीदूल, शशी रंजन प्रसाद, मो0 परवेज आलम, मनोज कुमार मिश्र, धनंजय कुमार झा, सिंघेश्वर कुंवर, बीरबल राय आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share