Home Featured मार्च क्लोजिंग के दौरान बेहतर राजस्व संग्रहण करने वाले पदाधिकारियों को डीएम ने दिया प्रशस्ति पत्र।
Featured - मुख्य - May 9, 2022

मार्च क्लोजिंग के दौरान बेहतर राजस्व संग्रहण करने वाले पदाधिकारियों को डीएम ने दिया प्रशस्ति पत्र।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: सोमवार को समाहरणालय अवस्थित अम्बेदकर सभागार में जिले के बिजली विभाग के 35 पदाधिकारी जिनमें कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, राजस्व पदाधिकारी शामिल हैं, उन्हें विद्युत क्षेत्र में मार्च क्लोजिंग के दौरान बेहतर राजस्व संग्रहण केलिए प्रोत्साहित करने हेतु जिलाधिकारी राजीव रौशन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

बताते चलें कि दरभंगा जिले में दरभंगा शहरी विद्युत प्रमंडल, दरभंगा ग्रामीण विद्युत प्रमंडल एवं बेनीपुर विद्युत प्रमंडल सहित तीन विद्युत प्रमंडल हैं। इनमें दरभंगा शहरी विद्युत प्रमंडल को 18 करोड़ 35 लाख के राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया था, जिसके विरुद्ध कुल 20 करोड़ 39 लाख के राजस्व की वसूली हुई और इसप्रकार दरभंगा शहरी विद्युत प्रमंडल का प्रदर्शन राजस्व वसूली में सबसे बेहतर रहा।

Advertisement

प्रशस्ति पत्र पाने वालों में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार, मनीष सक्या, सूरज कुमार वर्मा एवं आलोक अमृतमसु शामिल थे। वहीं राजस्व पदाधिकारी वीर छत्रसाल, सहायक अभियंता राजस्व प्रभाष चंद्र, सहायक अभियंता गौरव कुमार, सुधांशु कुमार, सौरभ कुमार, अकाश कुमार, वरुण कुमार एवं मुनेलाल कुमार, आईटी प्रबंधक नमन कुमार एवं अंकेश कुमार, कनीय अभियंता राजस्व रजनी कुमारी एवं हिमांशी प्रिया, कनीय अभियंता सनी देओल कुमार, राजीव रंजन, सुरेंद्र कुमार, आशी हुसैन, ऋषि देव चौरसिया, नीतीश कुमार, केशव कृष्णा, नेहा कुमारी, राज कुमार रौशन, कैलाश कुमार, सागर कुमार झा, प्रिया रंजन झा, जैनेंद्र कुमार, कुमारी श्वेता सिन्हा, राघवेंद्र प्रसाद, नंद किशोर कुमार, शशि शेखर सिंह, रवि भूषण कुमार एवं सुनील कुमार शामिल थे।

Share