Home Featured महाराणा प्रताप के नाम पर एकमी रोड पर बने चौक का किया जाएगा नामकरण :उप प्रमुख।
Featured - मुख्य - May 9, 2022

महाराणा प्रताप के नाम पर एकमी रोड पर बने चौक का किया जाएगा नामकरण :उप प्रमुख।

दरभंगा : महाराणा प्रताप क्लब के द्वारा जिले के बंगाली टोला स्थित कार्यालय पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाया गया।

वहीं राजपूत समाज के युवाओं के द्वारा महाराणा प्रताप क्लब की स्थापना की गई। जिले के विभिन्न हिस्सों से आए राजपूत समाज के लोगों ने अपना समर्थन दिया। एकमी पुल के निकट बने चौक का नाम महाराणा प्रताप चौक पर हो इसकी भी मांग महाराणा प्रताप क्लब के द्वारा उठाई गई।

Advertisement

रिटायर्ड प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जिस प्रकार महाराणा प्रताप के द्वारा विजय का पताका लहराया गया उन की आन बान और शान की रक्षा करना हम सभी राजपूतों के साथ पूरे देशवासियों की भी कर्तव्य बनता है।

महाराणा प्रताप क्लब के संस्थापक सदस्य शंकर कुमार सिंह ने बताया कि भारत माता ने देश को कई वीर सपूत दिए हैं उन्हीं में से एक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी है आक्रमणकारियों से लोहा लेकर उन को धूल चटाई।

वहीं वरिष्ठ पत्रकार अभिनव सिंह ने बताया कि महाराणा प्रताप ने जो राष्ट्र हित के लिए किया वह सिर्फ राजपूतों के लिए ही नहीं पूरे समाज हर वर्ग हर धर्म के लिए अकल्पनीय था, महाराणा प्रताप से सभी लोगों को सीख लेनी चाहिए की आपसी भाईचारे के साथ जाति धर्म का भेद मिटाकर मजबूती के साथ राष्ट्र हित की बात करें और राष्ट्रहित में कोई भी कदम उठाने के लिए हिचकीचाना नही चाहिए, बात जब आत्म सम्मान की हो शास्त्र के साथ शस्त्र उठाने में भी कोई बुराई नही है।

मनोज कुमार सिंह उप प्रमुख बहादुरपुर ने बताया कि महाराणा प्रताप के नाम से एकमी रोड पर बने चौक का नामकरण किया जाएगा। वहीं महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा वहां पर लगे इस दिशा में हम लोग कार्य करेंगे।

सिनुआरा के पूर्व सरपंच नवीन कुमार सिंह ने बताया कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती प्रत्येक राजपूतों को मनाना चाहिए मौके पर रघुनंदन ठाकुर ,सचिन कुमार सिंह, अनुज कुमार सिंह, कन्हैया सिंह, अम्बेश कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह के साथ कई लोग उपस्थित थे

Share