Home Featured मिथिला सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी संघ के तत्वाधान में संघ के अध्यक्षों ने की बैठक।
Featured - मुख्य - May 9, 2022

मिथिला सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी संघ के तत्वाधान में संघ के अध्यक्षों ने की बैठक।

दरभंगा: मिथिला सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी संघ ली. के तत्वाधान में शोभन स्थित कार्यालय में हरित सब्जी संघ , पटना के अध्यक्ष मनोज कुमार मेहता, तिरहुत सब्जी संघ, मोतिहारी के अध्यक्ष अमित कुमार शुक्ला एवं मिथिला सब्जी संघ के अध्यक्ष माधवेन्द्र कुमार ठाकुर के द्वारा समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।

मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अमजद हयात वर्क़ ने आगंतुक का सम्मान मिथिला कि परंपरा के अनुसार पाग चादर के साथ किया एवं स्वागत भाषण में आगंतुकों का अभिनन्दन किया।

Advertisement

बैठक मे तीनों अध्यक्षों ने अपनी-अपनी बात रखी और माननीय मुख्यमंत्री के महात्वाकांक्षी बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन योजना को आमजन तक पहुंचाने हेतु कृतसंकल्पित हुए। मनोज कुमार ने पीवीसी में सदस्यता एवं व्यवसाय वृद्धि और पीवीएस में सदस्यता वृद्धि पर अपना मंतव्य दिया एवं अपनी राय दी।

तिरहुत सब्जी संघ के अध्यक्ष अमित शुक्ला ने समितियों के व्यापार में आने वाली समस्या एवं समाधान का रास्ता बताया।

मिथिला संघ के दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा के पीवीसीएस के अध्यक्षों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान पर चर्चा किया।

मिथिला सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी संघ के अध्यक्ष  माधवेंद्र कुमार ठाकुर ने बैठक के दौरान समितियों को वित्तीय समायोजन के बारे मे विस्तृत जानकारी दी और आने वाले समय में नये नये वित्त समर्थन के लिए समितियों को जागरूक किया।

मंच संचालन मिथिला सब्जी संघ के उपाध्यक्ष मो. रेयाजुद्दीन अशरफ ने किया।

बैठक मे मो. सोहैल अख्तर, डी के मेहता, सतीश कुमार, ललित नारायण मिश्र, चंद्रवीर यादव, किरण देवी, विनोद ठाकुर, अनिल कुमार, मंदीप कुमार ठाकुर, मो. फैज, विनीत, रंजीत, मो. जियाउद्दीन  इत्यादि लोगो ने हिस्सा लिया।

Share