Home Featured ट्रक से कुचलकर खलासी की मौत, चालक हिरासत में।
Featured - मुख्य - May 9, 2022

ट्रक से कुचलकर खलासी की मौत, चालक हिरासत में।

दरभंगा: जिले के भालपट्टी ओपी क्षेत्र के मुरिया जानकीनगर पुल के पास रविवार की देर रात ट्रक से कुचलने से खलासी की मौत हो गई। मृतक की पहचान पटना जिले के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के दोरवा मठिया निवासी 32 वर्षीय रमाकांत कुमार के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि ट्रक से बालू खाली कर खलासी पिछले चक्के के पास गाड़ी में आयी किसी खराबी को ठीक कर रहा था। इसी दौरान ड्राइवर ने गाड़ी चला दी। इससे पिछला चक्का से दबने से खलासी का सिर व एक हाथ फ्रैक्चर हो गया। दुर्घटना में खलासी की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

घटना की सूचना पर ओपी प्रभारी संतोष कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रक को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित चालक की पहचान पटना जिले के दुलहिन बजार थाना क्षेत्र के दोरवा मठिया निवासी शिव कुमार के रूप में की गयी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर सोमवार को परिजन को सौंप दिया। आरोपित चालक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

घटना को लेकर मृतक खलासी के भाई शिवकांत कुमार के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में चालक शिवकुमार पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया है।

Share