Home Featured तेज रफ्तार से आ रही बाइक एवं ई-रिक्शा की आमने सामने हुई टक्कर।
Featured - मुख्य - May 9, 2022

तेज रफ्तार से आ रही बाइक एवं ई-रिक्शा की आमने सामने हुई टक्कर।

दरभंगा: सोमवार को जिले के सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत सनहपुर-मकनपुरा पथ पर मलिकाना पाकर के पास तेज रफ्तार से आ रही बाइक एवं ई-रिक्शा की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ई रिक्शा के नीचे बाइक एवं बाइक सवार दब गया। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। लोगों ने ई-रिक्शा को हटाकर नीचे दबे बाइक सवार सनपुर के ही प्रवीण प्रसाद को बाहर निकाला। खून से लथपथ बाइक सवार को इलाज के लिए ग्रामीणों ने सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचाया। ई रिक्शा चालक गांव के ही संजीव मिश्रा भी जख्मी हुए हैं जिनका स्थानीय स्तर पर उपचार किया जा रहा है।

Advertisement

बताया गया है कि बाइक सवार भरवाड़ा से अपने घर लौट रहा था जबकि सामने से ई-रिक्शा आ रही थी। चालक का संतुलन बिगड़ते ही तेज रफ्तार से चल रही बाइक एवं ई रिक्शा आपस में टकरा गई।

Share