
इंडियन इंग्लिश लिटरेचर विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन।
दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पीजी अंग्रेजी विभाग में सोमवार को ‘इंडियन इंग्लिश लिटरेचर विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ। विभागाध्यक्ष प्रो. एके बच्चन ने अंग्रेजी विभाग के पूर्ववर्ती छात्र तथा वर्तमान में आईआईटी रुड़की में कार्यरत प्रो. विनोद मिश्रा से छात्र-छात्राओं को परिचित करवाया।
इसके बाद प्रो. मिश्रा ने भारत में अंग्रेजी साहित्य के उद्भव से लेकर इसके वर्तमान परिदृश्य पर व्याख्यान दिया एवं छात्रों के प्रश्नों का समाधान किया। उन्होंने यूजीसी तथा एनपीटीईएल द्वारा संचालित ऑनलाइन कोर्सेज से भी छात्र-छात्राओं को परिचित करवाया। विदित हो कि प्रो. विनोद मिश्रा कृत अंग्रेजी साहित्य एवं भाषा संबंधित अनेक वीडियो लेक्चर (मूक्स) एनपीटीईएल पोर्टल पर संचालित किए जा रहे हैं।

अंग्रेजी विभाग के सहायक प्रो. डॉ. संकेत कुमार झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के प्रथम तथा तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

