Home Featured डीएमसीएच को मिला डीप फ्रीजर युक्त दो शव वाहन।
Featured - मुख्य - May 9, 2022

डीएमसीएच को मिला डीप फ्रीजर युक्त दो शव वाहन।

दरभंगा: राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से सोमवार को डीएमसीएच को दो शव वाहन उपलब्ध कराए गए। अधीक्षक डॉ हरि शंकर मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर दोनों वाहनों को अस्पताल के सुपुर्द किया। दो नए वाहन मिलने से डीएमसीएच में चार शव वाहन हो गए हैं। राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से उपलब्ध कराए गए दोनों नए वाहन डीप फ्रीजर युक्त हैं। दोनो वाहनों में एसी की भी सुविधा है।

वाहन का संचालन करने वाली आउटसोर्सिंग एजेंसी के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत कुमार ने बताया कि इससे लोगों को काफी लाभ मिलेगा। लोगों को शव वाहन की सुविधा पूरी तरह नि:शुल्क

Advertisement

उपलब्ध कराई जाएगी। पर्याप्त शव वाहन के अभाव में परिजनों को निजी एंबुलेंस की सुविधा लेनी पड़ती थी। इसके लिए उन्हें काफी राशि खर्च करनी पड़ती थी। अब 102 टॉल फ्री नंबर पर डायल करने से जरूतमंदों को शव वाहन नि:शुल्क उपलब्ध करा दिया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर अधीक्षक ने क्षेत्रीय प्रबंधक को सभी वार्डों की दीवारों पर मोबाइल नंबर लिखवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा की टॉल फ्री नंबर पर संपर्क करने में अक्सर परेशानी होती है। मोबाइल नंबर उपलब्ध रहने से लोग परेशानी से बच सकेंगे। उन्होंने दोनों नए शव वाहनों को इमरजेंसी परिसर में खड़ा करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सभी हेल्थ मैनेजरों को उन्हें जरूरतमंदों को उपलब्ध कराने में मदद करने का निर्देश दिया।

Share