Home Featured बीपीएससी प्रश्न पत्र लीक होने के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन।
Featured - मुख्य - May 9, 2022

बीपीएससी प्रश्न पत्र लीक होने के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन।

दरभंगा: बीपीएससी प्रश्नपत्र लीक मामले पर सरकार की व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह उठने लगा है। जगह जगह विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं।

इसी क्रम में सोमवार को जन अधिकार छात्र परिषद एवं युवा परिषद के द्वारा बीपीएससी प्रश्न पत्र लीक होने की मामला को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्थानीय भोगेन्द्र झा चौक पर पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व छात्र परिषद के विश्विद्यालय अध्यक्ष कुणाल पांडे ने किया। छात्र

Advertisement

युवाओं ने आयकर चौराहा मुख्य सड़क से भोगेन्द्र झा चौक तक आक्रोश पूर्ण नारेबाजी करते हुए बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) चेयरमैन को बर्खास्त करो, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करो की मांग कर नीतीश कुमार मुर्दाबाद का नारा लगा रहे थे।

छात्र परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष सह प्रदेश प्रवक्ता दीपक झा ने कहा कि बिहार के मेधावी छात्रों के भविष्य को बर्बाद करने का काम बिहार सरकार कर रहीं है।

Share