
सदर अनुमंडल क्षेत्र के 12 पीडीएस डीलरों का हुआ चयन।
दरभंगा: सदर अनुमंडल क्षेत्र के बहादुरपुर, हनुमाननगर, हायाघाट एवं तारडीह प्रखंड के 12 पीडीएस डीलर का चयन किया गया। इससे पूर्व 28 अप्रैल को नगर निगम क्षेत्र के 23, बिरौल अनुमंडल के पांच एवं बेनीपुर अनुमंडल के सात अभ्यर्थियों का चयन पीडीएस डीलर के रूप में किया गया था। वहीं नगर निगम, नगर परिषद एवं बिरौल – बेनीपुर अनुमंडल के विभिन्न प्रखंड में जन वितरण प्रणाली का दुकान चलाने के लिए अब तक 155 के विरुद्ध 47 पीडीएस डीलर का चयन कर लिया गया है।
बहादुरपुर के रामभद्रपुर पंचायत के लिए रूखसार प्रवीण, दिलावरपुर पंचायत के लिए नेहा कुमारी, खराजपुर पंचायत के लिए समीना खातून, खैरा पंचायत के लिए संतोष कुमार सहनी का चयन किया गया। हनुमाननगर प्रखंड के पटोरी पंचायत के लिए पप्पू राम एवं गोढैला पंचायत के लिए मंजू कुमारी चयनित

किये गये। हायाघाट प्रखंड के मल्हीपट्टी उत्तरी पंचायत में अनवरी खातुन, श्रीरामपुर पंचायत में कमल जीविका महिला ग्राम संगठन, रसलपुर पंचायत में शाहीन प्रवीण का चयन किया गया।तारडीह प्रखंड के महथौर पंचायत के लिए सुनीता कुमारी, ठेंगहा पंचायत से राजकुमार राम व पोखरभिंडा पंचायत के लिए राखी कुमारी का चयन किया गया।
इस अवसर पर जिला चयन समिति अध्यक्ष सह डीएम राजीव रौशन ने सभी नव चयनित पीडीएस डीलर को समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। डीएसओ अजय कुमार ने कहा कि वास्तविक लाभुकों द्वारा अनियमितता की शिकायत पर अनुज्ञप्ति रद्द करने का पूरा अधिकार विभाग का होगा।

