Home Featured ट्रेन की चपेट में आने से दो बच्चियों की मौत हो।
Featured - मुख्य - May 10, 2022

ट्रेन की चपेट में आने से दो बच्चियों की मौत हो।

दरभंगा: दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर लहेरियासराय व थलवारा स्टेशन के बीच उसमा गुमटी नंबर-16 पर मंगलवार की सुबह करीब सात बजे ट्रेन की चपेट में आने से दो बच्चियों की मौत हो गयी। दोनों ममेरी-फुफेरी बहनें थीं।

मृत बच्चियों की पहचान एपीएम थाना क्षेत्र के उसमा गांव निवासी राहुल पासवान की 3 वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी एवं बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बरहेता नहर निवासी पवन पासवान की 8 वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी के रूप में की गयी है। सूचना मिलने पर एपीएम थाने की पुलिस के अलावा दरभंगा स्टेशन से

Advertisement

जीआरपी व आरपीएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कोशिश की, लेकिन इसके लिए परिजनों ने इनकार कर दिया। परिजनों के लिखित आग्रह पर पंचनामा बनाकर दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि सुबह करीब सात बजे उसमा गांव के पास गुमटी संख्या-16 बंद थी। ग्रामीणों व स्वजनों ने बताया कि दोनों बच्चियां बिस्कुट खरीदने गुमटी के पास एक दुकान पर जा रही थीं। जल्दबाजी में बच्चियों ने बंद गुमटी को पार करने की कोशिश की। इसी बीच दरभंगा से समस्तीपुर की ओर जा रही हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। दोनों बच्चियां उसकी चपेट में आ गईं और कटकर मौत हो गई।

Share