
चाइल्डलाइन द्वारा पुलिस के सहयोग से रुकवाया गया 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का बाल विवाह।
दरभंगा: चाइल्डलाइन के कॉल सेन्टर से प्राप्त सूचना के आधार पर सिंंहवाड़ा थाना अंतर्गत निस्ता पंचायत के भिरहा गाँव में 14 वर्षीय नाबालिग के हो रहे बाल विवाह को जाँचोपरांत रोक दिया गया।
इस संबंध में चाइल्डलाइन के प्रखंड कॉर्डिनेटर मनोहर कुमार झा ने बताया कि उनके द्वारा सूचना की पुष्टि होने पर सिंंहवाड़ा के बाल – कल्याण पुलिस पदाधिकारी ओपीन्दर प्रसाद सिंह को जानकारी दी गई। उन्होंने तत्काल तत्परता से गश्ती गाड़ी को पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस बटालियन के साथ सहयोग हेतु स्थल पर भेजा। तत्पश्चात सिंंहवाड़ा थाना के पुलिस पदाधिकारी ओपीन्दर प्रसाद एवं अशोक कुमार के साथ

साथ स्थानीय मुखिया तुलसी पासवान, वार्ड सदस्या जीनत खातून एवं गणमान्य लोगों के प्रयास से बाल विवाह रोका जा सका।
सामाजिक स्तर पर पहल एवं पुलिस के सहयोग से इस बाल विवाह को रुकवाने में स्थानीय चाइल्डलाइन कार्यकर्ता सुनील पासवान, मनीष कुमार पासवान, राधेश्याम ठाकुर, एवं अर्पणा कुमारी आदि की अहम भूमिका रही। इनके अथक परिश्रम और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा परिजनों को समझाने बुझाने के पश्चात बाल विवाह रोका जा सका।

