Home Featured जानकी नवमी पर दीपों से जगमगाया हराही तालाब, महाआरती के विहंगम दृश्य में दिखी गंगा आरती की झलक।
Featured - मुख्य - May 10, 2022

जानकी नवमी पर दीपों से जगमगाया हराही तालाब, महाआरती के विहंगम दृश्य में दिखी गंगा आरती की झलक।

 

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: मंगलवार को जिले के विभिन्न कोने में जानकी नवमी धूम धाम से मनाया गया। इसी क्रम में शहर के प्रसिद्ध हराही तालाब के तट पर मिथिला स्टूडेंट यूनियन व मिथिलावादी पार्टी के तत्वावधान में मनाया जानकी जन्मोत्सव ने आकर्षक छटा बिखेरी। बाबा कुशेश्वरस्थान मंदिर प्रांगण से आये महाआरती संयोजक ने भव्य जानकी आरती की।

शहर के हराही पोखर पर 11 हजार दीये जलाकर जानकी नवमी उत्सव मनाया गया। साथ ही जानकी आरती के रूप में गंगा आरती का विहंगम दृश्य प्रस्तुत किया गया। इस दृश्य की सजीवता ने ऐसी आकर्षक छँटा बिखेरी कि जो भी उस क्षेत्र से गुजर रहे थे, सभी बिना रुके और बिना आरती में भाग लिए आगे नही बढ़ रहे थे।

Advertisement

तदोपरांत कार्यक्रम में नटराज डांस अकेडमी के कलाकारों द्वारा जानकी के समस्त जीवन को नृत्य के रूप में दर्शाया गया।

इस अवसर पर आयोजकों द्वारा बताया गया इसे लेकर दो सप्ताह से तैयारी चल रही थी। दरभंगा जिले में यह कार्यक्रम पहली बार किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में गंगा महाआरती के तौर पर जानकी महाआरती का भी आयोजन किया गया है।

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज ने कहा कि दरभंगा शहर में तीन बड़े तालाब जो शहर के बीचोबीच में हैं, उनका सौन्दर्यीकर्ण वर्षों से नहीं हुआ है। हम इसके माध्यम से समस्त नगरवासियों को संदेश देना चाहते हैं। यह जो हमारी धरोहर है इसे संरक्षित करना है ताकि दरभंगा विकसित हो। उन्होंने कहा कि इस वर्ष संगठन द्वारा मिथिला समेत पूरे देश में 150 जगहों पर जानकी नवमी का आयोजन किया गया है। अगले वर्ष तक इसे 500 जगहों पर मनाने का लक्ष्य रखा गया है।

मौके पर दिवाकर मिश्रा, अभिषेक कुमार झा, मनीष पांडे, नीरज भारद्वाज, विकास मैथिल, विकास पाठक, विनय ठाकुर, आदित्य मिश्र, राज पासवान, अमन झा, अनीश चौधरी आदि सक्रिय भूमिका में उपस्थित थे।

Share