Home Featured सड़क हादसे में बाइक सवार पिता पुत्री की हुई मौत, घण्टों रहा सड़क जाम।
Featured - मुख्य - May 11, 2022

सड़क हादसे में बाइक सवार पिता पुत्री की हुई मौत, घण्टों रहा सड़क जाम।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: बुधवार की दोपहर शहर में एकबार फिर तेज रफ्तार का कहर दर्दनाक हादसे के रूप में सामने आया है। इस हादसे में बाइक सवार पिता एवं पुत्री की मौत हो गयी। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम केलिए डीएमसीएच भेज दिया गया।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र अंतर्गत बेला के निकट एक शौचालय टँकी सफाई सर्विस की टैंकर गाड़ी तेज रफ्तार से कादिराबाद की तरफ़ से बेला की तरफ आ रही थी। इसी दौरान एक बाइक को जोरदार टक्कर मारकर

Advertisement

बाइक पर सवार पुरुष एवं महिला को कुचलते हुई निकली। दोनों को डीएमसीएच लाया गया, जहां डॉक्टरों में उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान शहर के वार्ड 14 अवस्थित चुनाभट्ठी मुहल्ला निवासी 63 वर्षीय राधे गोविंद ठाकुर एवं उनकी 35 वर्षीय विवाहित पुत्री नंदिनी देवी के रूप में हुई है। दोनों मार्केटिंग करके घर लौट रहे थे।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने टैंकर को खदेड़ कर पकड़ लिया। लोगों को आते देख चालक टैंकर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने शौचालय टैंकर को जब्त कर लिया है।

Share